पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
07-Aug-2020 03:07 PM
DESK : रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद का महिना शुरू हो जाता है. इसी महीने की षष्ठी तिथि को बलराम और अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. यही वजह है कि भाद्रपद के महीने में भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. हमारे शास्त्रों और पुराणों में भगवान कृष्ण के जन्म का बहुत सुंदरता से वर्णन किया गया है.
श्रीमद्भगवतगीता में लिखा है कि जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था तो उस समय पर रोहिणी नक्षत्र था. इस दिन अर्धरात्रि में सिर्फ भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए चंद्रमा का उदय हुआ था. पर इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है.ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस साल अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र नहीं पड़ रहा. रोहिणी नक्षत्र एक दिन बाद पड़ रहा है.
दरअसल, भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के दिन अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र होना जरूरी है. हालांकि कई बार ऐसी स्थिति नहीं बन रही है जब अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र दोनों एकसाथ हों.
पंचांग के अनुसार इस बार 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 06 मिनट से अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी जो 12 अगस्त को सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी. वहीं रोहिणी नक्षत्र 13 अगस्त को तड़के 03 बजकर 27 मिनट से शुरू होगा जो 14 अगस्त को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा. उदया तिथि के अनुसार सूर्योदय तिथि 12 अगस्त को पड़ेगी इस वजह से वैष्णव समाज( साधू संत) के लोग इस दिन जन्माष्टमी मानाने वाले हैं. पूजा का शुभ समय रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. मथुरा से लेकर द्वारका तक में जन्माष्टमी का त्योहार 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा. खास बात ये है कि 12 अगस्त को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.