ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / religion / ‘हम श्रीराम की मर्यादा और अपनी सीमाओं की रक्षा करना जानते हैं’ रामलीला...

‘हम श्रीराम की मर्यादा और अपनी सीमाओं की रक्षा करना जानते हैं’ रामलीला में बोले पीएम मोदी

24-Oct-2023 07:28 PM

By First Bihar

DELHI: विजयादशमी के मौके पर दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का दहन किया। इससे पहले विजयादशमी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम श्रीराम की मर्यादा और अपनी सीमाओं की रक्षा करना अच्छी तरह से जानते हैं।


पीएम मोदी ने कहा है कि आज के दिन भूमि की रक्षा के लिए शस्त्र पूजा की जाती है। यह आवेश पर धैर्य के विजय का पर्व है। हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं. भारत की विजयादशमी भी इसी विचार का प्रतीक है। हमें श्रीराम के विचारों का भारत बनाना है।


उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहा मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के भारतीयों के विजय का प्रतीक है। राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे हैं। बस राम आने ही वाले हैं। उस हर्ष की परिकल्पना कीजिए जब उस मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा विराजेगी। हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और INS विक्रांत और तेजस का निर्माण भी जानते हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने कुछ सप्ताह पहले ही संसद की नई इमारत में प्रवेश किया है। संसद की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी पारित किया गया है। भारत आज विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी के साथ सबसे विश्वस्त डेमोक्रेसी के साथ उभर रहा है। इन सुखद क्षणों के बीच अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान भी होने जा रहे हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के भाग्या का उदय होने जा रहा है, लेकिन यही वो समय है जब भारत को पहले अधिक सतर्क रहना भी जरूरी है। हमें ध्यान रखना है कि रावण का दहन बस एक पुतले का दहन न हो बल्कि दहन उन शक्तियों का हो जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का कोशिश करती हैं।