होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
01-Mar-2026 07:41 PM
By FIRST BIHAR
Holika Dahan 2026: होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 2 मार्च 2026 को होगा। होलिका दहन से पहले पूजा विधिपूर्वक की जाती है और फिर अग्नि में शुभ चीजें अर्पित की जाती हैं।
शास्त्रों के अनुसार, होलिका की अग्नि अत्यंत पवित्र मानी जाती है। जिसमें राशि अनुसार चीजें अग्नि में अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और ग्रह बाधाएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों के अनुसार क्या अर्पित करें।
मेष राशि – गुड़, लाल मसूर की दाल, खैर या खादिर की लकड़ी। साहस और ऊर्जा बढ़ती है।
वृषभ राशि – सरसों के दाने, काले तिल, सफेद चंदन, गूलर की लकड़ी।
मिथुन राशि – धनिया, लौंग, हल्दी, अपामार्ग की लकड़ी। करियर और व्यापार में तरक्की।
कर्क राशि – गेहूं और अनाज की बालियां, पलाश की लकड़ी। मानसिक शांति और पारिवारिक सुख।
सिंह राशि – गुड़, मदार की लकड़ी। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा में वृद्धि।
कन्या राशि – काले तिल, अपामार्ग की लकड़ी।
तुला राशि – मिश्री, बताशे, गूलर की लकड़ी। सुख-संपत्ति और वैभव में वृद्धि।
वृश्चिक राशि – मसूर की दाल, जौ, खैर या खादिर की लकड़ी।
धनु राशि एवं मीन राशि – पीपल की लकड़ी। गुरु दोष शांत होता है और भाग्य का साथ मिलता है।
मकर और कुंभ राशि – शमी की लकड़ी। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों को पूर्णतया सत्य और सटीक मानने का दावा नहीं किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह लें।