ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / हाथरस में 123 लोगों की मौत पर भोले बाबा ने दी सफाई, कहा-होनी...

हाथरस में 123 लोगों की मौत पर भोले बाबा ने दी सफाई, कहा-होनी को कौन टाल सकता है?..जो आया है उसे एक दिन जाना ही है

17-Jul-2024 09:54 PM

By First Bihar

DESK: 2 जुलाई 2024 को उत्तरप्रदेश के हाथरस में संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ के दौरान 123 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। घटना के 15 दिन बाद भोले बाबा का अजीबोगरीब बयान दिया है। भोले बाबा कहते हैं कि होनी को कौन टाल सकता है, जो इस धरती पर आया है उसे एक दिन जाना ही है। भले ही कोई आगे-पीछे जाए। 


हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा कासगंज आश्रम पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमवती और वकील एपी सिंह भी साथ थे। जहां उन्होंने कहा कि 2 जुलाई की घटना से वो काफी दुखी हैं। इस घटना को साजिश बताते हुए कहा कि एसआईटी और न्यायिक आयोग पर हमें पूरा विश्वास है कि वे मामले की पूरी सच्चाई सामने लाएंगे। 


बता दें कि भोले बाबा अभी बहादुर नगर के कासगंज में रह रहे हैं। घटना के 15 दिन बाद वे सत्संग करने के लिए कासगंज आश्रम पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बातें कही।  2 जुलाई को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मची थी जिसमें 123 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। मृतकों में महिला, बुजुर्ग महिला और बच्चे शामिल थे। वही कई लोग इस हादसे में घायल हो गये थे।