ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / religion / हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

22-Mar-2026 06:58 PM

By FIRST BIHAR

हरिद्वार बोपतवाला में सेठ बेनी जयपुरिया ट्रस्ट के द्वारा स्थापित जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, महावीर प्रसाद जयपुरिया, अनुराग जयपुरिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर शुभारंभ किया।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है। हरिद्वार की पवित्र धरती पर देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह यात्री निवास सहयोगी होगा।सनातन धर्म हमे सबका सम्मान सिखाता है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की देवभूमि पर यात्रियों और संतों की सेवा हेतु महावीर प्रसाद जयपुरिया द्वारा समर्पित यह यात्री निवास मानक होगा। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग की सेवा हेतु संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए।


पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर समाज में सेवा प्रकल्प में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी तपोनिष्ठ संत हैं उनके प्रेरणा से समाज में सबल लोग निर्बल वर्ग के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं।


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि ग़रीब वर्ग के समग्र विकास हेतु सबको मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 से पहले भारत महतारी को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने हेतु समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। महावीर प्रसाद जयपुरिया ने आगंतुक सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अनुराग जयपुरिया ने स्वागत भाषण किया और ग़रीब कल्याण हेतु भविष्य में और कार्य करने की बात कही।