Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
20-Jun-2025 08:56 PM
By FIRST BIHAR
Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्व संध्या पर शोभा यात्रा मंगलागौरी मंदिर से गोदावरी, समीर टकिया, राजेन्द्र आश्रम, काली बाड़ी, महावीर स्थान, धर्म सभा भवन पहुंचा। हाथी, घोड़ा, ऊँट, बैंड बाजा के साथ हजारों लोग शोभा यात्रा लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के साथ महायज्ञ स्थल पर पहुंचे।
महायज्ञ के संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से आहुत यह महायज्ञ बिहार के लोगों के समग्र विकास में कारगर साबित होगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता के आशीर्वाद से भारत विश्वगुरु बनेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की शोभा यात्रा में गयाजी के लोगों का अपार समर्थन प्राप्त कर मन आह्लादित हो गया है।
शोभा यात्रा का नेतृत्व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। शोभा यात्रा में प्रभावती देवी, शिवकैलाश डालमिया, पुष्पा माँझी, मोहन श्रीवास्तव, प्रकाश रंजन शाही, अनिल स्वामी, हरिप्रपन्न पप्पू, अंजनी कुमार राजू, महापौर गणेश पासवान, अनंतधीश अमन, उप महापौर चिंता देवी, प्रमोद भदानी, करुणा सिंह, लव कुमार सिंह, पुष्पा सिंह, सरिता त्रिपाठी, इंदु प्रजापति, कौशलेंद्र सिंह, अनूप केडिया, नवीन सिन्हा, रजनीकांत शुक्ला, सोनु मिश्रा प्रमुखता के साथ शामिल रहे।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम बिहार और देश की प्रगति हेतु माता ललिता के शरण में हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के साथ बिहार खड़ा है। मगध प्रमंडल की जनता सनातन धर्म के ध्वज के साथ गयाजी के सड़क पर माता ललिता के शरण में है।
वहीं संत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने कहा की सनातन धर्म शाश्वत है। पटना सहित पूरे बिहार से लोगों का आगमन महायज्ञ में हो रहा है। वहीं बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार की धर्मपत्नी प्रभावती देवी ने कहा की गयाजी की भूमि माता ललिता के महाअनुष्ठान के लिए तैयार है।
शिवकैलाश डालमिया, अनिल स्वामी, हरिप्प्रपन्न पप्पू ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। भजन गायकों ने माता के भाजन का श्रवण किया। महायज्ञ में तीन करोड़ बार श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का पाठ सुहासिनी महिलाओं के द्वारा किया जाएगा और श्री यंत्र पर कुमकुम से अर्चन किया जाएगा।
शिव कैलाश डालमिया ने कहा कि गयाजी की भूमि माता ललिता के विशेष अनुष्ठान से धन्य हो गई। पुष्पा मांझी ने कहा मां ललिता से बिहार के विकास हेतु प्रार्थना करती हूँ। श्रीमती माँझी ने महिलाओं से अधिक संख्या में महायज्ञ में भाग लेने का अपील किया।