DESK: सूर्य ग्रहण हो या चंद्रा ग्रहण ये एक खगोलीय घटना क्रम है पर इनका हिंदू धर्मं में बहुत महत्त्व है. इसे लोग शुभ नहीं मानते है. रविवार को लगने वाला ग्रहण इसलिए भी बेहद ख़ास हो जाता है क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा है. ये ग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा. किसी भी ग्रहण के 12 घंटे पहले से सुतक काल शुरू हो जाता है. मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. इस दौरान पूजा अर्चना नहीं की जाती, बस भगवान के मंत्रों का उच्चारण किया जाता है.  आइये जानते है इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.