UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
09-Nov-2020 12:31 PM
DESK : साल के कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन सोने –चांदी आदि वस्तुओं की खरीदने की परंपरा है. लोग नई–नई वस्तुओं को खरीदते हैं. लेकिन खरीदारी के समय आपको एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.
1. धनतेरस पर ढेर सारे छोटे-छोटे दीपक खरीदें. लेकिन इसके साथ ही मिट्टी के तीन बड़े दीपक भी जरुर खरीदें और दिवाली के दिन इस दिया को जलाएं.एक बड़ा मुख्य दीपक होगा जो मां लक्ष्मी को समर्पित होगा. दूसरा बड़ा सरसों के तेल का दीपक मां काली के लिए होगा. जबकि तीसरा दीपक तिरछा करके सरसों के तेल वाले दीपक के ऊपर रखा जाएगा, ताकि उसमें रात भर काजल बन सके.
2.धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदें. भगवान गणेश की मूर्ती खरिदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए की सूंढ़ बाईं तरफ हो. लक्ष्मी जी कमल के पुष्प पर बैठी हों और उनके हाथों से धन गिर रहा हो.
3.धनतेरस के दिन कम से कम सफेद रंग के पांच गोमती चक्र खरीदें. दिवाली के दिन मां को समर्पित करते अगले दिन इसे धन के स्थान पर रख दें.
4.धनतेरस पर कम से कम पांच कौड़ी जरूर खरीदें. दिवाली के दिन इन कौड़ियों से विशेष पूजा करें.
5.धनतेरस के दिन चांदी खरीदना उत्यंत शुभ होता है.
6.धनतेरस पर दो झाड़ू जरूर खरीदें. पुरानी झाड़ू को दिवाली के अगले दिन घर से बाहर कर दें. घर से पुरानी झाड़ू निकाल देने से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी.
7.धनतेरस के अवसर पर किसी भी धातु का बर्तन खरीदें.
8.धनतेरस के दिन विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार का तोहफा देना शुभ माना जाता है. इसके अलावा लाल रंग की साड़ी और सिंदूर देना भी अच्छा माना जाता है. इससे भी लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं.
9.धनतेरस के दिन खील-बताशे खरीदें और इस खील-बताशे का प्रयोग दिवाली के दिन पूजा में करें.