UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
06-Nov-2020 02:37 PM
DESK : साल के कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन सोने –चांदी आदि वस्तुओं की खरीदने की परंपरा है. लोग नई–नई वस्तुओं को खरीदते हैं. लेकिन खरीदारी के समय आपको एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. धनतेरस के दिन भूलकर भी इन पांच वस्तुओं की खरीददारी कतई न करें, नहीं तो घर से सुख, समृद्धि धन-वैभव सब खत्म हो जायेगा और घर में कंगाली और दरिद्रता आ जायेगी.
आइये जानें ये वस्तुएं कौन सी है..
स्टील और एल्युमिनियम- धनतेरस के दिन वस्तुओं को खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं वे स्टील और एल्युमिनियम की वस्तुएं तो नहीं हैं. क्योंकि स्टील और एल्युमिनियम के बने वर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से घर की लक्ष्मी रूठ जाती हैं, और घर में दरिद्रता का वास होता है. एल्युमिनियम पर तो राहु का प्रभाव भी होता है. इस लिए इसे अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है.
लोहा- ज्योतिष में लोहे को शनि का कारक माना गया है, अत: इस शुभ दिन लोहे की वस्तुएं घर में लाना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि धनतेरस के दिन इस धातु से बनी चीजें खरीदने से दुर्भाग्य आता है.
प्लास्टिक- धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है क्योंकि ये स्थायित्व और बरकत में कमी करती हैं.
कांच- धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें बिल्कुल न खरीदें क्योंकि शीशे का संबंध भी राहु से होता है, जो घर में गरीबी लाता है.
चीनी- इस दिन चीनी से बनी वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है. क्योंकि चीनी की चीजें लंबे समय तक सुरक्षित एवं स्थायी नहीं होती अत: इनसे घर में बरकत कम होती है.