ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / religion / देवघर श्रावणी मेला 2023 का आगाज: हेमंत सरकार के मंत्री ने किया उद्घाटन,...

देवघर श्रावणी मेला 2023 का आगाज: हेमंत सरकार के मंत्री ने किया उद्घाटन, 19 साल बाद बने खास संयोग

03-Jul-2023 04:17 PM

By First Bihar

DEOGHAR: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज से आगाज हो गया। हेमंत सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दुम्मा में श्रावणी मेला का उद्घाटन किया। 4 जुलाई से मेला का शुभारंभ हो जाएगा, जो दो महीनों तक चलेगा। इस बार दोमास लगने के कारण सावन दो महीने का होगा।


श्रावणी मेला का उद्घाटन कार्यक्रम देवघर और बांका जिले की सीमा पर स्थित दुम्मा में किया गया था। मेला के शुभारंभ के लिए 11 पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण किया। मंत्रोचारण के बाद झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य लोगों ने फीता काटकर श्रावणी मेला 2023 का उद्घाटन किया। मेला के उद्घाटन के साथ ही अगले दो महीने तक बाबा मंदिर में वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।


मंत्री बादल पत्रलेख ने मेला का उद्घाटन करने के बाद कहा कि श्रावण मास में देवघर एवं बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। वहीं देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि 19 साल के बाद ऐसा श्रावणी मेला आया है, जिसमें 8 सोमवार पड़ रहे हैं। दो महीने चलने वाले मेला के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


बता दें कि इस बार दो मास लगने के कारण चार जुलाई से शुरू होकर श्रावणी मेला 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान देशभर से लाखों लोग देवघर पहुंचेंगे और बाबा मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। सावन के शुरुआत से पहले ही शिवभक्तों का जमावड़ा देवघर में लगने लगा है। झारखंड के साथ साथ बिहार सरकार ने भी मेला को लेकर खास तैयारी की है। श्रद्धालु भागलपुर के सुल्तानगंज गंगा घाट में स्नान करने के बाद वहां से जल उठाकर देवघर पहुंचते हैं। ऐसे मे सुल्तानगंज में बिहार सरकार ने विशेष तैयारी कर रखी है।


news image


news image


news image


news image


news image


news image