मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Mar-2020 03:37 PM
PATNA: कोरोना को लेकर महावीर मंदिर प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वह महावीर मंदिर में नहीं आए. लोग ऑनलाइन ही भगवान का दर्शन करें.
घंटी बनाने पर रोक
महावीर मंदिर न्याय समिति के सचिव आचार्य कुणाल किशोर ने कहा कि मंदिर में घंटी बजाने पर रोक लगा दिया गया है. फूल और माला चढ़ाने पर भी रोक लगा दी गई है. किशोर ने कहा कि भक्त ऑनलाइन प्रसाद बुक करें. प्रसाद को भगवान को चढ़ाकर भेज दिया जाएगा.
सफाई पर विशेष ध्यान
कोरोना को लेकर मंदिर में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिस जगह पर लोग हाथ पैर धोते हैं वहां पर सैनिटाइजर रखा हुआ है. मंदिर की रेलिंग को हर 5-5 मिनट पर साफ किया जा रहा है. लेकिन मंदिर को बंद नहीं किया जाएगा. प्रसाद बनाने वाले सभी लोग मास्क लगाकर प्रसाद बना रहे हैं. इसलिए एक-एक सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है. बता दें कि महावीर मंदिर में रोज हजारों लोग पूजा करने के लिए जाते हैं. शाम- सुबह आरती के दौरान भी सैकड़ों लोग शामिल होते हैं.