बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
23-Aug-2025 06:16 PM
By FIRST BIHAR
Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण आगामी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण धार्मिक, ज्योतिषीय और खगोलीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होकर 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।
ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा और ब्लड मून के रूप में दिखाई देगा। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव न केवल प्रकृति पर, बल्कि मानव जीवन, विशेष रूप से राशियों पर भी पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायक साबित हो सकता है। इस चंद्र ग्रहण का विशेष प्रभाव मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों पर पड़ेगा।
मिथुन राशि: ग्रहण के प्रभाव से लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही, घर में शुभ मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
सिंह राशि: सिंह राशि के लिए यह ग्रहण वरदान की तरह माना जा रहा है। व्यवसाय में प्रगति, परीक्षा में सफलता और पारिवारिक जीवन में खुशहाली के संकेत हैं। आर्थिक लाभ के नए मार्ग खुल सकते हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए किस्मत का सितारा चमक सकता है। धन लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और वैवाहिक जीवन में संतुलन देखा जा सकता है।
हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है। इस दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं और पूजा-पाठ वर्जित मानी जाती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और दान-पुण्य की परंपरा निभाई जाती है। चूंकि यह ग्रहण देर रात तक चलेगा, ऐसे में मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई ज्योतिषीय जानकारी शास्त्रों एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की जा सकती। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पूर्व संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।