ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

नहाय-खाय के साथ कल से चैती छठ की शुरुआत, बैरिकेडिंग-लाइटिंग-वॉच टावर और चेंजिंग रूम की व्यवस्था

चैती छठ को लेकर पटना सिटी से लेकर दानापुर तक गंगा घाटों पर साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है। छठ घाट पर व्रतियों को कोई असुविधा ना हो इसका ख्याल रखा गया है। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

BIHAR

31-Mar-2025 03:18 PM

By First Bihar

chaiti chhath puja 2025: कल 1 अप्रैल को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की शुरुआत होगी। 2 अप्रैल को खरना और 3 अप्रैल को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उसके अगले दिन 4 अप्रैल को उदयगामी भगवान भास्कर को छठव्रती अर्घ्य देंगी। उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। 


चैती छठ को लेकर पटना सिटी से लेकर दानापुर तक गंगा घाटों पर साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है। छठ घाट पर व्रतियों को कोई असुविधा ना हो इसका ख्याल रखा गया है। छठ घाट के पास बैरिकेडिंग, लाइटिंग, चेंजिंग रूम, हेल्प डेस्क, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। घाट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। 


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉच टावर लगाया जा रहा है। दानापुर में रामजीचक, फक्कड़ महतो, नारियल घाट, राजपूताना घाट और शाहपुर के घाट को अर्घ्य देने के लिए तैयार किया जा रहा है। वही पटना सिटी में पीरदमारिया घाट, गड़ेडियां घाट समेत कई अन्य घाटों को अर्घ्य देने के लिए तैयार किया जा रहा है। 


नगर निगम की टीम साफ-सफाई के काम में लगी हुई है। छठव्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी ना हो इसे लेकर गंगा घाटों पर बांस बल्ला से घेरकर बैरिकेडिंग की गयी है। सुरक्षा को लेकर गंगा घाट पर वॉच टावर बनाया जा रहा है। जहां खड़े होकर पुलिसकर्मी घाटों की निगरानी करेंगे। महिलाओं के लिए दर्जनों चेंजिग रूम की व्यवस्था की जा रही है।