BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
02-Apr-2021 03:49 PM
DESK : बुध को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. कहा जाता है कि बुद के शुभ प्रभाव किसी भी व्यक्ति पर पड़े तो उसकी इच्छाशक्ति मजबूत होती है. वहीं , ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध कन्या राशि का स्वामी है और मीन राशि बुध के लिए नीच राशि होती है.
1 अप्रैल 2021 को सुबह 12 बजकर 52 मिनट पर बुध मीन राशि में गोचर कर चुका है और 16 अप्रैल 2021 तक इसी राशि में स्थित रहेगा. ज्योतिष के अनुसार बुध के इस दशा का प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा. बुध अगर उच्च राशि का है तो अच्छा प्रभाव डालता है लेकिन अगर बुध नीच का हो गया नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है.
तो बुध के मीन राशि में जाने का क्या प्रभाव किस राशि पर पड़ेगा हम यहां आपको बताते हैं-
1. मेष-मेष राशि वाले जातकों के लिए बुध हानि ला सकता है. इस राशि के जातकों का बुध ग्रह आपकी राशि से नीच का होकर बारहवें भाव में गोचर कर रहा है, जोकि हानि लेकर आएगा. बारहवें घर के स्वामी बृहस्पति होने के कारण आपके लिये यह समय शुभ नहीं है. इन 15 दिनों में खर्चों में बढ़ोतरी, आत्मबल में कमी, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत और पर्सनल लाइफ ठीक-ठाक रहेगी.
2.वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बुध लाभकारी रहने वाला है. इनका बुध लाभ घर में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं जो नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है. प्रेम में सफलता मिलेगी.
3.मिथुन- इस राशि के स्वामि बुध ग्रह हैं जो कर्मभाव में नीच के हो रहे हैं. यह समय आपके जीवन में बेहद शुभ फल ला सकता है. पारिवारिक जीवन में शांति व सद्भाव बना रहेगा और रिश्तों में सुधार आएगा.
4.कर्क- इस राशि वाले जातकों के भाग्य स्थान में बुध नीच के हो रहे हैं. इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय ज्यादा शुभ नहीं कहा जा सकता. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत और पर्सनल लाइफ ठीक-ठाक नहीं रहने की संभावना है.
5. सिंह- इस राशि वाले जातकों के आठवें भाव में बुध गोचर करेगा. यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है. ऑफिस या कार्यस्थल पर आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं. वाणी पर संयम रखें.
6.कन्या- बुध स्वयं की राशि में सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं. यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. कार्यस्थल में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है.
7.तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए बुध छठे भाव में गोचर कर रहा है. इससे कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान अपने काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
8.वृश्चिक- वृश्चिक राशि बुध पंचम भाव में गोचर कर रहा है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. यह समय प्रेम-विवाह के लिए अनुकूल है.
9.धनु- इस राशि से सुख भाव में बुध नीच राशि के होकर गोचर करेंगें. बुध ग्रह का यह परिवर्तन आपके लिए अच्छे परिणाम ला सकता है.
10.मकर- मकर राशि में बुध तीसरे स्थान में नीच राशि के होकर गोचर करेंगे. इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. परिवारजनों के साथ किसी भी विवाद में न पड़ें. वाणी पर संयम रखें.
11.कुंभ- इस राशि से बुध गोचर कर धन भाव में नीच के हो रहा है. यह समय आपके लिए बेहद शुभ फल देने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
12.मीन- मीन राशि में ही बुध का परिवर्तन हो रहा है. मीन राशि में बुध नीच के माने जाते हैं. यह समय आपके लिए खास परिणाम नहीं लेकर आया है. आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.