ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / religion / Buddha Purnima 2022: आज है बुद्ध पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और इस...

Buddha Purnima 2022: आज है बुद्ध पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन व्रत-दान का लाभ

16-May-2022 08:31 AM

DESK : वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं. बौद्ध धर्म के मुताबिक वैशाख मास की पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था. इस साल बुद्ध पूर्णिमा 16 मई 2022, सोमवार को है.  बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन सबसे बड़ा उत्सव होता है.


हिंदू धर्म के अनुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं. इस दिन भगवान बुद्ध के अलावा भगवान विष्णु और भगवान चंद्रदेव की पूजा की जाती है. इस दिन को हिंदू और बौद्ध दोनों धर्म के लोग इस दिन को धूमधाम के मानते हैं.


पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व माना गया है. बुद्ध पूर्णिमा के सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें और बहते पानी में तिल प्रवाहित करें. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए. इस दिन दान-दक्षिणा का विशेष महत्व है.