‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल
29-Dec-2025 12:31 PM
By FIRST BIHAR
New Year 2026: ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर प्रशासन और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने नववर्ष 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक वृंदावन में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई है।
इसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी श्रद्धालुओं से इस अवधि में यात्रा टालने या भीड़ की स्थिति का आकलन कर ही मंदिर आने की अपील की गई है। मंदिर प्रशासन ने दर्शन के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। यह व्यवस्था बढ़ती भीड़ और संभावित अव्यवस्थाओं से बचने के उद्देश्य से लागू की गई है।
श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ बैग, कीमती सामान या अनावश्यक वस्तुएं न लाएं। जूते-चप्पल निर्धारित स्थानों पर ही उतारें, जिनकी व्यवस्था मुख्य मार्गों पर की गई है। साथ ही जेबकतरों और मोबाइल चोरों से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। परिजनों से कहा गया है कि वे अपने पास पता और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची अवश्य रखें, ताकि किसी के बिछड़ने की स्थिति में सहायता मिल सके।
अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए वृद्धों, बच्चों, दिव्यांगों तथा हृदय या श्वसन संबंधी रोगियों को इस दौरान मंदिर न आने की सलाह दी गई है। श्रद्धालुओं से यह भी कहा गया है कि वे खाली पेट न आएं और अपनी आवश्यक दवाइयां साथ रखें। किसी आपात स्थिति या सामान खो जाने की स्थिति में गेट नंबर-2 तथा पुलिस चौकी पर स्थित ‘खोया-पाया केंद्र’ से संपर्क किया जा सकता है।
