टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
03-Jul-2020 02:54 PM
RANCHI: सावन में भले ही श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जल नहीं चढ़ा सकते हो, लेकिन वह सावन में भगवान का ऑनलाइन दर्शन जरूर कर सकते हैं. इसको लेकर हाईकोर्ट ने आदेश दिया है.
मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई की. कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद झारखंड सरकार के पक्ष को सुना. यह माना की कोरोना संकट के बीच इतने बड़े मेले का आयोजन करना संभव नहीं है. लेकिन याचिका दायर करने वाले के आग्रह पर कोर्ट ने वैष्णो देवी और बालाजी की तर्ज पर ऑनलाइन दर्शन को लेकर आदेश दे दिया.
कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि सावन में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के ऑनलाइन दर्जन की व्यवस्था करें. जिससे भक्त घर बैठे भी सावन में बाबा का दर्शन कर सके. बता दें कि कोरोना संकट के बीच झारखंड सरकार इस बार सावन मेले पर रोक लगा दिया है. सावन में देवघर लाखों लोग बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने के लिए पैदल ही जाते हैं.