ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / अयोध्या में आसन पर विराजमान हुए रामलला, मूर्ति रखने में लगे 4 घंटे...

अयोध्या में आसन पर विराजमान हुए रामलला, मूर्ति रखने में लगे 4 घंटे

18-Jan-2024 09:28 PM

By First Bihar

DESK: अयोध्या में राममंदिर के गर्भगृह में बने आसन पर रामलला की मूर्ति को रखा गया। आसन पर रामलला की मूर्ति को रखने में 4 घंटे लग गये। रामलला की मूर्ति की लंबाई 51 इंच है ऊंचाई 7 फीट दस इंच है। रामलला पाषाण खंड से निर्मित कमल दल पर खड़े हैं। श्रीराम जन्म भूमि के गर्भगृह में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लेकर सबसे पहले गणपति की पूजा की गयी। 


बता दें कि 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू किया गया था। आज गुरुवार अनुष्ठान का तीसरा दिन है। इस दौरान मूर्तिकार योगीराज और कई संत भी मौजूद थे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा पूजा के मुख्य यजमान हैं। वे भी इस समारोह में शामिल होंगे।  22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर का उद्घाटन भी किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 


बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक के दौरान सहयोगियों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समारोह को दिवाली की तरह मनाए। अपने-अपने घरों में दीये जलाए और गरीबों को खाना खिलाएं। 


रामलला की मूर्ति भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गयी है। जिसके बाहर पर्दे लगाये गये हैं। रामलला की आंखों पर पट्टी बांधी गयी है। गर्भगृह में रामलगा की मूर्ति स्थापित करने के दौरान विशेष पूजा अर्चना की गयी। बता दें कि पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए यम नियम का पालन कर रहे हैं। 11 दिन के अनुष्ठान के दौरान पीएम मोदी जमीन पर कंबल बिछाकर कर सो रहे हैं और सिर्फ नारियल पानी पी रहे हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है।