Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
27-Jan-2025 01:53 PM
By First Bihar
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हर दिन लाखों लोगों का पहुंचना जारी है। इस दौरान कई राजनेता भी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और उन्होंने बी पवित्र स्नान किया।
संगम में स्नान करने से पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर महाकुंभ में जाने की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूँ”।
तय समय पर अमित शाह प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ का हिस्सा बने। उन्होंने सीएम योगी समेत कई साधू संतों के साथ संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले प्रयागराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों ने शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमित शाह का बड़े हनुमान जी मंदिर और अक्षय वट जाने का भी कार्यक्रम है। इस दौरान शाह शंकराचार्यों से भी मुलाकात करेंगे और शाम को वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।