Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
25-Dec-2019 03:22 PM
DESK: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर यानि गुरूवार को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह नजर आयेगा.
26 दिसंबर को पड़ने जा रहे सूर्यग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर की रात 8:10 बजे लगेंगे. इस कारण मन:कामेश्वर, कैलाश समेत अन्य मंदिरों में शयन आरती शाम सात बजे की जाएगी. रात साढ़े सात बजे तक सभी मंदिर बंद हो जाएंगे. गुरुवार सुबह मंदिर नहीं खुलेंगे.
सूतक काल को खराब समय माना गया है, इस समय प्रकृति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है. सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना चाहिए. उन्हें बाहर नहीं निकलना नहीं चाहिए. इसके साथ ही सिलाई का भी काम नहीं करना चाहिए.
सूतक के दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं और इसलिए उनकी पूजा-अर्चना नहीं करनी चाहिए. भूल कर भी तुलसी के पौधे को टच नहीं करना चाहिए. सूतक काल के दौरान भगवान का भजन और जाप करना चाहिए.