टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
27-Jun-2020 10:59 AM
DESK : हिंदू धर्म में श्रावस मास बहुत ही पवित्र महीना माना गया है. शिव भक्तों के लिए ये महीना बेहद ख़ास है. भगवान शिव को समर्पित इस महीने में शिवभक्तों की अलग ही तस्वीर देखने को मिलती है. इस पूरे महीने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान है. हालांकि कोरोना काल में भक्तों और उनके अराध्य के बीच थोड़ी दूरी आ गई है. जिसे बनाये रखने में ही समझदारी है.
इस साल सावन 6 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलने वाला है. सबसे खास बात यह है कि इस बार सावन का महिना सोमवार से ही शुरू हो रहा है और सोमवार को ही खत्म होगा.इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ने वाला है, ये अद्भुत संयोग लंबे अंतराल के बाद पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कोरोना संक्रमण काल में पड़ने वाली सावन की सोमवारी ग्रहों के हिसाब से शुभ संकेत दे रहा है. इन 5 सोमवार में से तीन सोमवार कृष्ण पक्ष में पड़ने वाला है वहीं दो सोमवार शुक्ल पक्ष में पड़ने वाला है.
बता दें कि, कोरोना की वजह से झारखण्ड सरकार ने देवघर में लगने वाला श्रावण मेला पर पहले ही रोक लगा दिया है. इसे लेकर आदेश भी जारी हो चूका है. लेकिन शिव के परम भक्तों को कौन रोक सकता है. शिव भक्ति में लीन भक्त घर पर रहकर भी शिव शंकर की पूजा कर सकते हैं.