Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
26-May-2025 08:00 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी जी का आगमन होने जा रहा है। पटना के बिस्कोमान भवन के पीछे, बैंक रोड स्थित अग्रसेन भवन, रानी सती मंदिर में श्री विद्या त्रिकोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन 26 से 30 मई तक होगा। इस बात की जानकारी युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने दी। इस पांच दिवसीय यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जतायी जा रही है।
युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा कि देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में पटना में पहली बार महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर पटना सहित पूरे बिहार में होर्डिंग और बैनर पोस्टर लगाए गये हैं। बिस्कोमान भवन के पास स्थित रानी सती मंदिर में इस महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें शामिल होने के लिए पूरे बिहार से लोग आएंगे।
युवा चेतन प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बताया कि माता ललिता का महाअनुष्ठान पटना में होगा। बिहार के विकास,देश की प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण ही इस महायज्ञ का ध्येय है। रोहित कुमार सिंह ने बताया कि देशभर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के करोड़ों भक्त हैं। इससे पहले देश के विभिन्न प्रदेशों में महायज्ञ हो चुका है। पहली बार पटना में यह भव्य महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। रोहित कुमार सिंह ने प्रदेश के लोगों को इस महायज्ञ में शामिल होने का न्योता दिया।
