ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / religion / 22 जनवरी को रामनवमी है क्या? भगवान राम पर NCP नेता ने फिर...

22 जनवरी को रामनवमी है क्या? भगवान राम पर NCP नेता ने फिर उठाये सवाल

17-Jan-2024 05:23 PM

By First Bihar

DESK: बीते दिनों महाराष्ट्र में एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को मांसाहारी बताया था। उनका कहना था कि राम जंगल में शिकार करते थे। एनसीपी नेता के इस बयान के सामने आने के बाद पुणे बीजेपी अध्यक्ष धीरज घाटे ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। जितेंद्र के खिलाफ बीजेपी ने प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने माफी भी मांगी थी। 


कहा था कि कभी-कभी गलती हो जाती है। इस मुद्दे को तूल नहीं देना चाहिए। लेकिन इस बार उन्होंने फिर विवादित बयान दिया है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर इस बार उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी का राम के जीवन से क्या संबंध हैं? क्या 22 जनवरी को रामनवमी है क्या? शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने आगे कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र सामाजिक रूप से समावेशी होने चाहिए। 


एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए पत्रकारों से पूछा कि क्या 22 जनवरी को रामनवमी है? अयोध्या में मंदिर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन अभी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। चुनाव से पहले महंगाई, बेरोजगारी जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। इन तमाम मुद्दों पर कोई बात नहीं हो रही है। 


उन्होंने आगे कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजे गये निमंत्रण पत्र से जातिगत पूर्वाग्रह की बू आती है। उन्होंने इस दौरान बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने नासिक के प्रसिद्ध कालाराम मंदिर से छुआछुत वाली जाति व्यवस्था को चुनौती दी थी। जितेंद्र आव्हाड ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर कहा कि इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को क्यों नहीं बुलाया गया?