बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल
28-Sep-2023 04:02 PM
By First Bihar
DESK: हैदराबाद में 5 किलो के गणेश लड्डू की नीलामी 1 करोड़ 26 लाख रुपये में हुई है। हैदराबाद के बंडलागुड़ा में पिछले दस साल से विनायक महोत्सव का भव्य आयोजन होता आ रहा है। इस बार भी कीर्ति रिचमंड विला में गणेश महोत्सव समिति ने 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई।
बता दें इस दौरान यहां हर साल गणेश लड्डू की निलामी होती है। पिछले साल गणेश लड्डू की निलामी 60.48 लाख में हुई थी लेकिन इस साल एक करोड़ 26 लाख यानि पिछले साल से दोगुने कीमत में गणेश लड्डू की नीलामी हुई। नीलामी की रकम समाज सेवा के कार्यों में किया जाएगा। गणेश लड्डू की नीलामी ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है।
कीर्ति रिचमंड विला के गणेश लड्डू को एक शख्स ने एक करोड़ बीस लाख रुपये में खरीदा है। जिसका इस्तेमाल समाज सेवा में खर्च किया जाएगा। गणेश की लड्डू को खरीदने के लिए सोसाइटी में महिला समेत भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। ऐसा माना जाता है कि इससे सुख शांति और समृद्धि मिलती है। इसलिए हर साल व्यवसायी, राजनेता सहित कई लोग गणेश लड्डू के नीलामी में हिस्सा लेते हैं। इस लड्डू को अपन ले जाकर अपने परिवार और साथियों के बीच बांटते हैं।