Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
21-Dec-2023 06:15 PM
By First Bihar
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जेबकतरा बोलकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुरी तरह से फंस गए हैं। राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और शाह पर विवादित टिप्पणी की थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है।
दरअसल, राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत की हार को लेकर बीते 21 नवंबर को पीएम मोदी और शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी और कहा था कि, 'पीएम का मतलब पनौती मोदी है।मोदी टीवी पर आते हैं और हिंदू-मुस्लिम कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं, वो अलग बात है कि हरवा दिया। मोदी का काम आपका ध्यान इधर-उधर करने का है। ऐसे ही दो जेबकतरे होते हैं, एक आता है, आपके सामने आपसे बात करता है, आपका ध्यान भटकाता है। तब तक पीछे से कोई दूसरा जेब काट लेता है।'
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग को आदेश दिया कि राहुल गांधी के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई करे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग मामले की जांच करे। दिल्ली हाई कोर्ट की पीठ ने चुनाव आयोग को आदेश दिया कि, 'यह मानते हुए कि जवाब दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गई है और कोई जवाब नहीं मिला है, अदालत चुनाव आयोग को मामले की उचित कार्रवाई का निर्देश देती है।'
बताते चलें कि अदालत ने कहा कि 23 नवंबर को भेजे गए नोटिस में चुनाव आयोग ने खुद कहा था कि वह इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा। याचिकाकर्ता भरत नागर ने कोर्ट को बताया कि राहुल गांधी ने 22 नवंबर को प्रधानमंत्री सहित उच्चतम सरकारी पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ जघन्य आरोप लगाते हुए एक भाषण दिया, जिसमें राहुल गांधी ने पीएम को जेबकतरा कहा था। हाईकोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए चुनाव आयोग को कार्रवाई करने को कहा है।