1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
16-Feb-2025 07:45 PM
By First Bihar
Lalu Mahakumbh: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में महाकुंभ जाने वाले वाले 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें बिहार के लोग भी शामिल हैं। घटना के बाद मीडिया ने जब पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से इसे लेकर सवाल पूछा तो वो भड़क गए और कहने लगे कि कुंभ का कोई मतलब है? एकदम फालतू है महाकुंभ। अब लालू के इस बयान को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। वही युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने भी बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला।
रोहित कुमार सिंह ने कहा कि लालू ने बिहार को बर्बाद कर दिया और आज बिरहा गा रहे हैं। महाकुंभ को लेकर लालू के बयान पर युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा कि लालू यादव सनातन विरोधी हैं इस बार बिहार उनको बढ़िया से समझाएगा। रोहित ने कहा की डबल डिजिट में राजद को विधायक नहीं आएंगे। राम मंदिर और कुंभ का विरोध करने वाले लालू को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। रोहित ने कहा की भगवान राम जी भी अब लालू यादव को माफ नहीं करेंगे।
दरअसल, प्रयागराज में लगा महाकुंभ मेला अब समाप्ति की ओर है। महाकुंभ के खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में लोगों की भीड़ कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। पूरे देश में बड़े से लेकर छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। किसी भी तरह से लोग ट्रेन पर सवार होकर प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं।
लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि उसे संभालना रेलवे के लिए मुश्किल हो गया है। सारी व्यवस्था चौपट हो चुकी है। इसी बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर रात ट्रेन पर चढ़ने के लिए होड़ मच गई और इसी दौरान मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। विपक्षी दल इस घटना को लेकर सरकार और रेलवे को जिम्मेवार बता रहे हैं।
पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तो महाकुंभ पर ही सवाल उठा दिया। लालू प्रसाद से जब मीडियाकर्मियों ने इस घटना को लेकर सवाल पूछा तो लालू भड़क गए और कहा कि रेलवे की गलती से यह घटना हुई है और रेलवे की लापरवाही की वजह से इतने लोगों की जान चली गई है। रेल मंत्री को इस घटना की जिम्मेवारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ का कोई मतलब है? एकदम फालतू चीज है।
लालू के इस बयान पर बिहार से लेकर देश की सियासत में नया बखेड़ा खड़ा होने वाला है। रेलवे और सरकार पर हमला बोलते हुए लालू प्रसाद ने महाकुंभ को ही फालतू बता दिया है। एनडीए में शामिल दल पहले से ही लालू प्रसाद को सनातन विरोधी बताते रहे हैं और अब बैठे बिठाए उन्हें लालू को घेरने का एक नया मुद्दा मिल गया है। लालू के इस बयान को लेकर सियासी पलटवार शुरू हो गए हैं।