ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / वर्क फ्रॉम होम ने देश में नई क्रांति ला दी, PM मोदी ने...

वर्क फ्रॉम होम ने देश में नई क्रांति ला दी, PM मोदी ने नैस्कॉम लीडरशीप फोरम में कही बड़ी बात

17-Feb-2021 12:57 PM


DELHI : कोरोना काल में शुरू किए गए वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कंसेप्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई क्रांति करार दिया है। नैसकॉम लीडरशिप फोरम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने इंडस्ट्री और तकनीक को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

पीएम मोदी ने भविष्य के लिए इंडस्ट्री को नया मंत्र देते हुए कहा है कि डिजिटल क्रांति से ना केवल गवर्नेंस बल्कि इंडस्ट्री सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिला है। सरकारी कामकाज में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार में कमी लाने में हम सक्षम हुए हैं। कोरोनाकाल में भी आईटी इंडस्ट्री के ग्रोथ में इजाफा इस बात का संकेत है कि Work-From-Home तकनीक से नई क्रांति आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज ना केवल शहर के अंदर घर में बैठा प्रोफेशनल बल्कि गांव सभी प्रोफेशनल लगातार वर्क फ्रॉम होम कल्चर के जरिए अपनी इस कंपनी को और इंडस्ट्री को फायदा पहुंचा रहे हैं।

नए उद्यमियों के लिए पीएम मोदी ने बड़ा संदेश देते हुए कहा है कि उन्हें केवल अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने तक ही संतुष्ट नहीं होना चाहिए बल्कि इस बात पर ध्यान लगाना चाहिए कि कैसे वह एक बड़े संस्थान को स्थापित कर सके जिससे देश इंडस्ट्री और अन्य लोगों को भी फायदा पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी ज्यादातर तकनीक मेक इन इंडिया के ऊपर काम कर रही है। दुनिया ने हमारी ताकत को समझा है। कोरोना काल में एक तरफ तरफ जहां विश्व की अर्थव्यवस्था मंडी से जूझ रही थी वहीं भारत में अपने लक्ष्य को हासिल करने की तरफ कदम आगे बढ़ाया है।