बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
02-Dec-2025 11:32 AM
By FIRST BIHAR
Winter Session Bihar: लगातार 9वीं बार विधायक बनने के बाद प्रेम कुमार निर्विरोध स्पीकर के पद पर निर्वाचित हो गए। बिहार विधानसभा का स्पीकर निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पीकर को हाथ पकड़कर आसन पर बैठाया।
प्रेम कुमार के बिहार विधानसभा का स्पीकर बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज डॉ. प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। पूरे सदन की ओर से मैं उनका अभिनंदन करता हूं। सभी दल के नेताओं और सदस्यों को अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन में सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।
मुख्यमंत्री ने सदन के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि स्पीकर प्रेम कुमार मंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम करते रहे हैं और उनका बहुत लंबा अनुभव रहा है। सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि सदन के संचालन में स्पीकर का पूरा सहयोग करें।
इस दौरान सीएम ने सदन में मौजूद सदस्यों से कहा कि एक बार सभी लोग खड़े होकर स्पीकर को प्रणाम कर दें। इसके बाद सभी दलों के विधायकों ने खड़े होकर स्पीकर प्रेम कुमार को प्रणाम किया और उनके स्पीकर बनने पर खुशी जताई।