West Bengal new CM: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव के बीच बड़ा फैसला सामने आया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर नए मुख्यमंत्री के रूप में मुहर लग गई है। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और कल शपथ ग्रहण करेंगे।
विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशित प्रमाणिक, अग्निमित्र पाल और शंकर घोष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सुबह 10 बजे रवींद्र जयंती के अवसर पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे।
इसके अलावा एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे। समाज के विभिन्न वर्गों की प्रमुख हस्तियों और सभी विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह में बंगाली संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में कई नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है। संभावित नामों में दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणिक, जितेंद्र तिवारी और शरदवत मुखर्जी शामिल हैं। वहीं नीलाद्रि शेखर, प्रणत टुडू, रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष भी मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।