ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / politics / Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने पर लालू ने जताया...

Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने पर लालू ने जताया दुख, कहा..इस बात का अफसोस है कि हम संसद में नहीं हैं, वर्ना...

लालू ने कहा कि संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक़्फ़ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है।

03-Apr-2025 07:38 PM

By First Bihar

Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पास होने पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लालू प्रसाद यादव ने दुख जाहिर किया है। लालू ने कहा कि मुझे इस बात का अफसोस है कि वो अभी संसद में नहीं हैं, वर्ना वह अकेले ही काफी थे।


राष्ट्रीय जनता दल ने लालू का यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया है। इस बयान के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव का संसद में दिए गए भाषण का वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वो बिल में संशोधन के विरोध में अपनी बात कहते दिख रहे हैं। लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने के बाद लालू ने कहा कि संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक़्फ़ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है।


लालू ने आगे कहा कि मुझे अफ़सोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूँ अन्यथा अकेला ही काफी था। सदन में नहीं हूँ तब भी आप लोगों के ख़्यालों, ख़्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूँ यह देख कर अच्छा लगा। अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अड़िगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूँजी है।


बता दें कि 2 अप्रैल बुधवार को लोकसभा में 12 घंटे तक वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा हुई जिसके बाद यह बिल लोकसभा से पास हो गया। रात 2 बजे हुई वोटिंग में 520 सांसदों ने भाग लिया। 288 ने पक्ष में और 232 ने विपक्ष में वोट डाले। वक्फ संशोधन बिल बुधवार को लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया गया।