ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / आखिरी चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी का भोजपुरिया अंदाज, X पर...

आखिरी चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी का भोजपुरिया अंदाज, X पर वीडियो जारी कर दिया ये खास संदेश

30-May-2024 03:56 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 1 जून को देश में सातवें चरण की वोटिंग होनी है। देश के सबसे हॉट सीट वाराणसी में भी इसी चरण में मतदान होना है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर मतदाताओं को खास संदेश दिया है। 


पीएम मोदी ने भोजपुरी भाषा में वोटर्स से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर जाकर वोट करने की अपील की है। पीएम मोदी एक्स पर वीडियो जारी करते हुए भोजपुरी भाषा में कहा कि, "काशी के लोगों को मेरा प्रणाम। काशी हमारे लिए भक्ति, शक्ति और निरक्ति की नगरी है। ये विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है। मां गंगा ने हमें अब गोद ले लिया।"


उन्होंने आगे कहा कि, “अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है, ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे। काशी के युवा, नारी शक्ति और किसानों से विशेष आग्रह है। आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा। आप लोगों को याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान”।