छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
16-Jul-2023 06:40 PM
By First Bihar
DELHI: 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल होगी। दिल्ली में केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने यह फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इसकी घोषणा की है।
दरअसल, दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल विपक्ष की सभी पार्टियों से समर्थन मांग रहे थे। बिहार समेत कई राज्यों ने अध्यादेश के विरोध में केजरीवाल का समर्थन करने का फैसला लिया है हालांकि कांग्रेस इसपर अपना स्टैंड साफ नहीं कर रही थी। पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी केजरीवाल ने यह मुद्दा उठाया था लेकिन कांग्रेस की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं करने के कारण केजरीवाल साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए बिना दिल्ली लौट गए थे।
कांग्रेस द्वारा 17-18 जुलाई को बेंगलुरू में आयोजित की गई विपक्षी दलों की बैठक में केजरीवाल शामिल होंगे या नहीं इसपर संशय की स्थिति बनी हुई थी। कांग्रेस को इस बात का अंदाजा था कि जबतक वह अध्यादेश पर अपना स्टैंड क्लियर नहीं करती है, केजरीवाल बैठक में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में कांग्रेस ने बैठक से ठीक एक दिन पहले यह ऐलान कर दिया कि वह अध्यदेश का विरोध करेगी। इसके बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से बैठक में शामिल होने की घोषणा कर दी गई।
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि विपक्षी दलों की बैठक में AAP भी शामिल होगी। सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली का जो काला अध्यदेश है, ये साफ तौर पर देश विरोधी है। इस देश से प्यार करने वाला हर शख्स और हर पार्टी अध्यादेश का विरोध करेगी।