Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
25-Jun-2023 12:47 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बीते 23 जून को पटना में सपन्न हुई विपक्षी दलों की बैठक में यह तय हुआ था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अब विपक्षी दलों के इस गठबंधन का नाम आया सामने आया है। शिमला में होने वाली दूसरे चरण की बैठक में इस नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
दरअसल, सीपीआई की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में नए गठबंधन के नाम का खुलासा हुआ है। देश में बनने वाले विपक्षी दलों के नए गठबंधन का नाम PDP (patriotic democratic alliance) यानी देशभक्त लोकतांत्रिक गठबंधन होगा। शिमला में अगले महीने होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में इस नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी राजा के हवाले से नए गठबंधन का नाम PDA बताया गया है।
23 जून की बैठक के बाद 24 जून को पटना स्थित जनशक्ति भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से राज्य कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी राजा ने गठबंधन के नाम की चर्चा की। उन्होंने कहा है कि जुलाई के महीने में शिमला में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय विपक्षी एकता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए देशभक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) को स्परूप दिया जाएगा।
बता दें कि 23 जून को विपक्षी दलों की हुई बैठक में जेडीयू से नीतीश कुमार और ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे, एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्डा,टीएमसी से ममता बनर्जी, माकपा से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से महबूबा मुफ्ती, भाकपा से डी राजा, भाकपा माले से दीपंकर भट्टाचार्य, JMM से हेमंत सोरेन, DMK से एम के स्टालिन शामिल हुए थे।