ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / politics / विपक्षी दलों का महाजुटान: सोनिया, राहुल और खड़गे बेंगलुरु पहुंचे, सीएम सिद्धारमैया ने...

विपक्षी दलों का महाजुटान: सोनिया, राहुल और खड़गे बेंगलुरु पहुंचे, सीएम सिद्धारमैया ने किया स्वागत

17-Jul-2023 05:54 PM

By First Bihar

DESK: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी ने दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है तो वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु में आज से दो दिवसीय विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। दावा किया गया है कि इस बैठक में विपक्ष के 26 दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक की मेजबानी कर रही कांग्रेस के बड़े नेता विपक्षी दलों के नेताओं के स्वागत के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं।


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज से दो दिवसीय विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी बेंगलुरु पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।


उधर, बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए है और किसी भी वक्त बैंगलुरु पहुंच सकते हैं। वहीं बैठक में शामिल होने के लिए केजरीवाल भी दिल्ली से रवाना हो गए हैं जबकि ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कुछ और नेता बेंगलुरु लैंड कर चुके हैं। वहीं इस बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं।