ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

BIHAR: अपने समर्थकों के साथ खगड़िया मुखिया संघ के अध्यक्ष ने थामा VIP का दामन, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मिलन समारोह में खगड़िया जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कुशवाहा सहित 22 सदस्य पार्टी में शामिल हुए। मुकेश सहनी ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और आगामी चुनाव के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया।

24-Jun-2025 05:16 PM

By First Bihar

BIHAR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा आयोजित मिलन समारोह में आज खगड़िया जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कुशवाहा सहित संघ के 22 सदस्यों ने अपने समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हुए। सभी ने वीआईपी की नीतियों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।


इस मिलन समारोह में पार्टी के नुरुल होदा, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, डॉ. सुनील कुमार, नवीन सहनी, राम बिंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। वीआईपी में आने वाले लोगों का स्वागत करते हुए वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि वीआईपी लगातार अपने संघर्षों के जरिए लोगों के दिलों में अपना मुकाम बना रही है। आज इस पार्टी की लोकप्रियता शहर से लेकर गांव तक में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में सभी धर्म, समाज और वर्ग के लोग सदस्य बन रहे हैं।


उन्होंने कहा कि अनिल कुमार सिंह करीब 20 सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं। यह प्रसन्नता की बात है कि अब इनका अनुभव पार्टी को मिलेगा। उन्होंने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इस साल चुनाव बहुत अहम है, इस कारण अपनी सरकार बनाने के लिए अभी से लग जाएं।


उन्होंने कहा कि वीआईपी महागठबंधन में शामिल है और हम लोग 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीटों का भी फैसला कर लिया जाएगा। समन्वय समिति के प्रमुख तेजस्वी यादव बनाए गए हैं और गठबंधन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और वे सरकार नहीं चला रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस तरह से आयोग में 'दामादों' को सेट किया गया, वह कार्यप्रणाली नीतीश कुमार की नहीं है। आज बिहार में लूट मची हुई है। आज सरकार कोई और चला रहा है।


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी नीतीश कुमार से छूट नहीं रही है। उनके कुर्सी के मोह में बिहार की दुर्गति हो रही है। सरकारी पैसों से लोग अपना प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, तो फिर गरीबी क्यों बढ़ रही है। गुजरात में गरीबी जहां कम हो रही है, वहीं बिहार में गरीबी की दर 35 प्रतिशत से बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है।


इधर, पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अनिल कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के लिए कुछ करने की तमन्ना के साथ मुकेश सहनी कार्य कर रहे हैं, यह बड़ी बात है। बिहार में आज सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग की क्या हालत है, किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि वीआईपी की नीतियों और सिद्धांतों ने उन्हें आकर्षित किया और आज इस दल में शामिल हुए। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार आगे बढ़ेगा। उन्होंने पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को भरोसा देते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका वह तन, मन से निर्वहन करेंगे।