ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / politics / Bihar Politics: बिहार चुनाव में हार के बाद गायब मुकेश सहनी आखिरकार सामने...

Bihar Politics: बिहार चुनाव में हार के बाद गायब मुकेश सहनी आखिरकार सामने आए, पटना पहुंचते ही दे दिया बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लंबे समय तक गायब रहे वीआईपी चीफ मुकेश सहनी पटना पहुंचकर मीडिया के सामने आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हटाने की साजिश चल रही है।

12-Dec-2025 04:10 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में दुर्गति के बाद राज्य से गायब हुए वीआईपी चीफ लंबे समय बाद मीडिया के सामने आए। मुंबई से पटना पहुंचते ही विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दे दिया है। 


जब उनसे पूछा गया कि क्या बिहार में फिर खेल होने वाला है? जिसपर उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नहीं पता है कि वह कब तक मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की पूरी साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि सब कुछ पता चल जाएगा समय आने दीजिए। कौन विधायक किसके संपर्क में है, वह सबको पता है। समय आने दीजिए सब पता चल जाएगा।


वहीं तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी के द्वारा नसीहत दिए जाने पर उन्होंने कहा कि हम लोग बिहार में रहकर अभी करेंगे भी क्या? तीन महीना हम लोगों ने सरकार को समय दिया है। सरकार तीन महीना में अपने वादों को पूरा करें। हम लोग अच्छे तरीके से फिर लोगों के बीच पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ उतरेंगे। तेजस्वी यादव गए हैं, सब लोगों की अपनी अपनी निजी जिंदगी होती है। महागठबंधन में सबको बोलने का अधिकार है।


उन्होंने कहा कि बिहार में जो सरकार बनी है वह चोरी की सरकार है। चाहे वह पैसा देकर की चोरी किया गया हो, चाहे किसी और तरीके से और 10000 दिया गया। निश्चित तौर पर हम लोगों ने वोटर अधिकार यात्रा निकाल कर लोगों को जगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना