ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Assembly Monsoon session: ‘अगर तेजस्वी को खतरा है तो बताएं, सरकार सुरक्षा बढ़ाने को तैयार’ विजय सिन्हा का राबड़ी देवी पर पलटवार

Bihar Assembly Monsoon session: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अगर तेजस्वी को खतरा है तो सरकार सुरक्षा बढ़ाने को तैयार है, लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि किस स्तर की सुरक्षा चाहिए।

25-Jul-2025 01:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव की हत्या की साजिश रची जा रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को सचमुच सुरक्षा की जरूरत है, तो सरकार उन्हें और अधिक सुरक्षा देने को तैयार है, लेकिन उन्हें खुद आकर बताना चाहिए कि उन्हें किस स्तर की सुरक्षा की जरूरत है।


वहीं राबड़ी देवी द्वारा सत्ताधारी दल के विधायकों को नाली का कीड़ा कहने पर उन्होंने कहा किय सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी से इससे अधिक शालीन भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। राबड़ी देवी द्वारा जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को गुंडा कहने पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह बयान उनके खुद के शासनकाल के गुंडाराज और जंगलराज की परिभाषा को ही दर्शाता है। इसलिए वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं।


इसके अलावा, जब जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सवाल खड़े किए, तो इस पर भी विजय सिन्हा ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनसे जवाब मांगा है, और वह जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कि किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले यह देखना जरूरी है कि व्यक्ति किस जिम्मेदार पद पर है।