समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
11-Feb-2026 06:12 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: ताबड़तोड़ एक्शन में दिख रहे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने फिर से बड़ा आदेश जारी कर दिया है. डिप्टी सीएम ने अब पटना शहर में बुलडोजर चलाने का आदेश जारी किया है. पटना शहर में चल रहे अवैध कारोबार को 24 घंटे में ध्वस्त कर देने का निर्देश दिया गया है.
अवैध होर्डिंग और पार्किंग पर होगी कार्रवाई
दरअसल, डिप्टी सीएम ने राजधानी पटना में अवैध होर्डिंग और पार्किंग के खेल पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. विजय सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और अवैध पार्किंग संचालकों पर तत्काल शिकंजा कसा जाए।
24 घंटे में हटेंगे अवैध ढांचे
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया है कि 24 घंटे के भीतर सभी अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाई जाएं। संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर यह अभियान चलाएंगे।
1092 होर्डिंग की हुई पहचान
सरकार द्वारा की गई समीक्षा में पटना शहर में कुल 1092 होर्डिंग चिह्नित किए गए हैं। इनमें 243 होर्डिंग सरकारी और वैध पाए गए हैं। जबकि 849 होर्डिंग अवैध घोषित किए गए हैं। इन्हीं 849 अवैध होर्डिंगों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।
करोड़ों का राजस्व नुकसान
सरकारी आकलन के मुताबिक, अवैध होर्डिंग और पार्किंग के कारण सरकार को हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। अवैध रूप से विज्ञापन और पार्किंग वसूली का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिस पर अब सख्ती की जा रही है।
पार्किंग माफियाओं पर भी कार्रवाई
सिर्फ होर्डिंग ही नहीं, बल्कि शहर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर चल रही अवैध पार्किंग वसूली पर भी कार्रवाई होगी। बिना अनुमति पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।
होगी व्यापक समीक्षा
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पटना में होर्डिंग और पार्किंग व्यवस्था की समग्र समीक्षा की जाएगी। भविष्य में सभी विज्ञापन और पार्किंग स्थलों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत स्वीकृति देने की बात कही जा रही है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जल्द ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त इलाकों में कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। राजधानी में इस सख्त रुख को लेकर राजनीतिक और व्यावसायिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि 24 घंटे के भीतर अवैध होर्डिंग और पार्किंग पर कितनी प्रभावी कार्रवाई होती है।