पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
24-Nov-2020 07:54 AM
PATNA :बिहार में नई सरकार के गठन के पहले ही यह तय हो गया था कि इस बार बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के कोटे में होगा. लगातार यह चर्चा रही कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव इस बार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष होंगे, लेकिन अब उनकी जगह विजय सिन्हा को स्पीकर बनाया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक अंतिम दौर में नंदकिशोर यादव का पत्ता साफ हो गया है और विजय सिन्हा विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाएंगे.
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव बुधवार यानी 25 नवंबर को होना है, लेकिन फिलहाल पार्टी के अंदर जिन नामों की चर्चा है उनमें विजय सिन्हा का नाम सबसे आगे चल रहा है. विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं और वह लखीसराय से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं. पिछली बार एनडीए सरकार में वह श्रम संसाधन मंत्री थे लेकिन इस बार नंदकिशोर यादव के साथ-साथ विजय सिन्हा को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है.
बीजेपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि सोमवार की देर रात तक के स्पीकर के दाम को लेकर पार्टी के बड़े नेता चर्चा करते रहे. लगातार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि आखिर स्पीकर किस जाति से हो. भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं को ऐसा लगता है कि उन्होंने पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग से दो डिप्टी सीएम बनाए हैं और अगर ऐसे में नंदकिशोर यादव को स्पीकर बनाया गया तो सवर्णों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. चर्चा है कि इसी समीकरण को देखते हुए विजय सिन्हा का नाम स्पीकर पद के लिए आगे आया है. हालांकि जिन अन्य नामों की चर्चा है उनमें विनोद नारायण झा और नीतीश मिश्रा भी शामिल है.