Bihar Politics: नई सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय कुमार चौधरी पहली बार गयाजी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेवाल बिगहा स्थित खानकाह की मजार पर चादरपोशी की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
गया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में विजय कुमार चौधरी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां एनडीए की जीत हो रही है।
वहीं शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी और पहले से बने कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। पटना में नई सरकार के गठन के बाद हुए एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि एनकाउंटर सरकार को देखकर नहीं, बल्कि परिस्थितियों और गतिविधियों के आधार पर होता है।
रिपोर्ट: नितम राज