रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप
24-Mar-2021 12:15 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के विधायक और पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से महेश्वर हजारी ने अपना नामांकन किया था उनके खिलाफ विपक्षी दल की तरफ से उम्मीदवार भूदेव चौधरी थे लेकिन मंगलवार को हुए घटनाक्रम के बाद विपक्ष आज सदन में नहीं पहुंचा और 12 बजे तय समय पर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई.
विपक्षी गैरमौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दोनों उम्मीदवारों की तरफ से आए प्रस्तावों के बारे में सदन को विस्तार से बताया. इसके बाद मंत्री विजेंद्र यादव की तरफ से आए प्रस्ताव पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपना अनुमोदन दिया जिसके बाद महेश्वर हजारी के नाम की चर्चा की गई. विपक्षी उम्मीदवार आरजेडी के पूरे और चौधरी की तरफ से प्रस्ताव की सूचना को नहीं पढ़ा जा सका. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ध्वनि मत से निर्वाचन के प्रस्ताव को सुना लेकिन संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी आसन की तरफ से घोषणा किए जाने से पहले ही उठ खड़े हुए.
विधानसभा अध्यक्ष से उन्होंने आग्रह किया कि विपक्ष सदन में गैर हाजिर है और ध्वनि मत से अगर उपाध्यक्ष का निर्वाचन होता है तो ऐसे में कल को सवाल खड़े हो सकते हैं. संसदीय कार्य मंत्री ने आग्रह किया कि जरूरी है कि सदन में मत विभाजन कराया जाए इसके बाद सदन में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई विपक्ष की गैरमौजूदगी में वोटिंग की प्रक्रिया के लिए घंटी बजाई गई और फिर मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई सत्ता पक्ष के सदस्य सदन में खड़े हुए और उनकी संख्या गिनी गई जबकि विपक्ष में कोई भी सदस्य खड़ा नहीं था.