बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Mar-2021 11:01 AM
PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन किया है. आरजेडी के विधायक के हाथों में प्ले कार्ड लेकर नारेबाजी करते नजर आए हैं.
बिहार के अंदर बढ़ रहे अपराध, महंगाई को लेकर राजद विधायकों ने सरकार को घेरा है. राजस्व भूमि सुधार के बजट के पहले राजद विधायक विधानसभा पोर्टिको के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रदर्शन कर रहे राजद विधायकों का कहना है कि आज सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार का बजट भले ही पेश करे, लेकिन बिहार में जो भूमिहीन गरीब लोग हैं उनके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है. सरकार को उनकों ध्यान में रखते हुए उनके लिए काम करना चाहिए.
बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार के बजट के पहले माले विधायकों ने भी विधानसभा में प्रदर्शन किया. माले विधायक बिहार में भूमि सुधार कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं.