टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
01-Mar-2023 11:52 AM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार विधानसभा के अंदर गलवान में सेना के अपमान का मुद्दा बीजेपी ने जोर-शोर से उठाया. बिहार विधानसभा में आज बजट सत्र का तीसरा दिन है. इस तीसरे दिन सदन का सत्र शुरू होते ही विरोधी दल भाजपा की तरफ से गलवान मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. भाजपा के तरफ से पोस्टर लेकर सदन के पोर्टिको के बाहर हंगामा किया जा रहा है. इसके साथ ही साथ भाजपा यह नारा भी लगा रही है कि शहीदों का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा. नारेबाजी से शुरू हुए हंगामा टेबल पटकने तक जा पहुंची.
बता दें बीजेपी विधायकों ने सदन के अंदर रिपोर्टिंग टेबल और कुर्सी को उठाकर फेंकने की कोशिश की. जिसके बाद विधानसभा में 11 मार्शल की टीम विपक्ष के हंगामे के दौरान रिपोर्टिंग टेबल को बचाने में जुटी रही. 40 से ज्यादा बीजेपी के विधायक लगता रिपोर्टिंग टेबल को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. उसे पलटने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन विधानसभा के 11 मार्शल उन्होंने विधानसभा के रिपोर्टिंग टेबल को पलटने से बचाए रखने की लगातार कोशिश करते दिखे.
इस बीच विधानसभा के स्पीकर ने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए बीजेपी विधायक संजय सिंह को कहा कि अगर आपका आचरण ठीक नहीं हुआ तो कार्यवाही की जाएगी. वहीं दूसरी तरफ से पूर्व मंत्री नीरज बबलू भी लगातार मेज पर रखें साउंड सिस्टम को पटक ते रहें. वही पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार भी आसान पर आरोप लगा रहें थे. जिस पर स्पीकर नें सख्त चेतवानी देते हुए कहा की मुझे समझाने की कोशिश नहीं करें.
विपक्ष के हंगामे पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नें भी आपत्ति जताते हुए कहा की यह क्या हो रहा हैं जिस के बाद स्पीकर नें विपक्ष के सदस्यों से सख़्ती से हिदायत देते हुए कहा कि अगर आप लोग अपने जगह पर पहले जाए फिर आप की बात सुनी जाएगी. फिर संसदीय मंत्री विजय चौधरी नें विपक्ष की बात सुनने की बात कही तब जाकर विपक्ष अपने सीट पर पहुंचे.