ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, विधायक संतोष मिश्रा के परिजन के हत्यारों की...

विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, विधायक संतोष मिश्रा के परिजन के हत्यारों की अरेस्टिंग नहीं होने पर बवाल

18-Mar-2021 12:15 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया है. प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही खत्म होने के बाद शून्यकाल शुरू होने से पहले कांग्रेस की तरफ से सदन में हंगामा किया गया. कांग्रेस ने विधायक संतोष मिश्रा के परिजन की हत्या के मामले में अब तक ठोस कार्यवाही नहीं होने के मामले पर कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया लेकिन कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने इस मामले को विधानसभा में उठाया.

करगहर से कांग्रेस के विधायक संतोष मिश्रा के परिजन कि पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के 22 दिन बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. इस मामले को उठाते हुए सदन में कांग्रेस विधायक गुस्से से भड़के हुए नजर आए. कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुमार ने तो यहां तक कह डाला कि विधायक खौफ में जी रहे हैं और सरकार सुशासन का बाजा बजा रही है.

विधानसभा में इस मामले पर कांग्रेस का बवाल देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार को जवाब देने के लिए कहा. संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ लेगी. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कई मामलों में अपराधियों को पकड़ने में देरी होती है. इस मामले में भी आरोपी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं, लेकिन विधायक के परिजन की हत्या को लेकर हम सभी चिंतित हैं और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.