ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / विधानसभा में BJP और RJD विधायकों का एकसाथ हंगामा, अधिकारियों की मनमानी पर...

विधानसभा में BJP और RJD विधायकों का एकसाथ हंगामा, अधिकारियों की मनमानी पर घिरी सरकार

03-Mar-2021 11:05 AM

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आज सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. खास बात यह है कि बीजेपी और आरजेडी के विधायक एक साथ हंगामा करते नजर आए हैं. नीतीश सरकार में अधिकारियों की मनमानी को लेकर विधायक के सदन में एकजुट दिखे हैं.

दरअसल विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने इस मामले को उठाया. संजय सरावगी ने सदन में बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान उनके जिले के अधिकारियों ने कचरा प्रसंस्करण को लेकर एक कार्यक्रम रखा है. उन्होंने जिला प्रशासन को इसके बारे में भी जानकारी दी कि विधायक होने के नाते वह बजट सत्र में व्यस्त रहेंगे, इसके बावजूद कार्यक्रम के समय में बदलाव नहीं किया गया. संजय सरावगी इस मामले को लेकर विधानसभा में नाराज दिखे तो आरजेडी के विधायक भी उठ खड़े हुए.

आरजेडी के विधायक भाई बिरेंद्र समेत अन्य विधायकों ने आरोप लगाया कि अधिकारी इस तरह की मनमानी करते हैं और विधायकों को पूरा सम्मान नहीं मिलता. इसके बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह अधिकारियों को सख्त अवधि में किसी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने के लिए निर्देशित करें, जिसमें विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य है. विजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे मामलों में सदन गंभीर है और अगर कोई अधिकारी ऐसे मामलों में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विशेषाधिकार के तहत एक्शन भी लिया जाएगा.