ब्रेकिंग न्यूज़

ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल

Home / politics / विधानसभा में भारी हंगामे के बीच CAG रिपोर्ट पेश, विपक्षी विधायक डिप्टी सीएम...

विधानसभा में भारी हंगामे के बीच CAG रिपोर्ट पेश, विपक्षी विधायक डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर लपके.. मार्शल बुलाना पड़ा

23-Mar-2021 12:17 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश करने के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद जैसे ही विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश करने के लिए खड़े हुए वेल में खड़े विपक्षी विधायक उनकी तरफ लपक पड़े. विधानसभा में इस हंगामे के बीच तार किशोर प्रसाद ने किसी तरह सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी है.

सदन में माहौल इतना गर्म था कि डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद की तरफ लपके विपक्षी विधायकों को देखकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को मार्शल बुलाना पड़ा. सदन में खड़े विपक्षी विधायकों और सत्ता पक्ष के बीच मार्शल खड़े कर दिए गए और भारी हंगामे के बीच किसी तरह तार किशोर प्रसाद ने सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.


बता दें कि  उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद सीएजी की तरफ से 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष का "सामान्य, सामाजिक एवं आर्थिक प्रक्षेत्र" पर तैयार रिपोर्ट सदन में रखी. इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर भी एक रिपोर्ट सदन में रखी गई. साल 2018-19 के वित्त लेखे को सदन के पटल पर रखा गया. बता दें कि सीएजी की रिपोर्ट पिछले दिनों ही सदन में रखी जानी थी लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था.