ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / विधानसभा में आज : सदन में आज जल शिक्षा विभाग के बजट पर...

विधानसभा में आज : सदन में आज जल शिक्षा विभाग के बजट पर होगी चर्चा

03-Mar-2021 08:34 AM

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। प्रश्नोत्तरकाल में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य पूरक प्रश्न करेंगे। प्रश्नोत्तरकाल के बाद विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही होगी। विपक्ष की तरफ से आज किन सवालों पर कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया जाता है यह देखना होगा। हालांकि आज भी सदन में वित्तीय कार्य होने के कारण कार्य स्थगन पर चर्चा नहीं हो पाएगी। 


विधानसभा में आज शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा होगी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और विधानमंडल के बजट पर सदन में चर्चा होगी. सरकार की तरफ से मांग के प्रस्ताव और विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा और फिर सदन में बजट पर स्वीकृति का प्रस्ताव आएगा.

विधानसभा में आज कुल 3 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब आना है. इसमें 25 फरवरी को स्थगित किए गए पवन कुमार जयसवाल, लालबाबू प्रसाद गुप्ता समेत चार अन्य सदस्यों की तरफ से पंचायती राज विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण पर सरकार का जवाब आएगा. इसके बाद डॉ संजीव कुमार, राजेश कुमार सिंह समेत 13 सदस्यों की तरफ से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण पर भी सरकार सदन में जवाब देगी. पर्यटन विभाग से जुड़े कुंदन कुमार, सूर्यकांत पासवान और 4 अन्य सदस्यों की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार सदन में जवाब देगी.