ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / politics / विधानसभा में आज : सदन में आज ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर...

विधानसभा में आज : सदन में आज ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर होगी चर्चा

08-Mar-2021 08:25 AM

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। प्रश्नोत्तरकाल में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य पूरक प्रश्न करेंगे। प्रश्नोत्तरकाल के बाद विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही होगी। विपक्ष की तरफ से दिए गए कार्यस्थगन का प्रस्ताव पर आज भी सदन में वित्तीय कार्य होने के कारण चर्चा नहीं हो पाएगी। 

विधानसभा में आज ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और विधि के बजट पर सदन में चर्चा होगी। सरकार की तरफ से मांग के प्रस्ताव और विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा और फिर सदन में बजट पर स्वीकृति का प्रस्ताव आएगा। 

विधानसभा में आज तीन ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। गन्ना उद्योग विभाग से जुड़े विधायक मोतीलाल प्रसाद, दिलीप राय समेत अन्य 2 विधायकों की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार जवाब देगी। इसके अलावा परिवहन विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार की तरफ से सदन में जवाब होगा। विधायक  अरुण शंकर प्रसाद, कृष्णनंदन पासवान के साथ-साथ कुल 3 अन्य विधायकों ने इससे जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना को सदन में दी है। कृषि विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना विधायक के भूदेव चौधरी, समीर महासेठ समेत अन्य चार विधायकों की तरफ से दी गई है। इस पर भी सरकार सदन में आज जवाब देगी।