ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

Home / politics / विधानसभा में आज नीतीश-तेजस्वी होंगे आमने- सामने, सदन में आज गृह विभाग के...

विधानसभा में आज नीतीश-तेजस्वी होंगे आमने- सामने, सदन में आज गृह विभाग के बजट पर होगी चर्चा

16-Mar-2021 08:06 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आमने-सामने होंगे। बिहार में कानून व्यवस्था के मसले पर सदन में आज दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। दरअसल बिहार विधानसभा में आज गृह विभाग के बजट पर चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी बात सदन में रखेंगे और सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब देंगे। गृह विभाग मुख्यमंत्री के ही पास है। 


सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी। प्रश्नोत्तरकाल में अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों पर सरकार की तरफ से दिए गए जवाब पर सदस्य पूरक प्रश्न करेंगे। प्रश्नोत्तरकाल के बाद विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही होगी। गृह विभाग के साथ-साथ विधानसभा में आज सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, निगरानी विभाग और निर्वाचन विभाग के बजट अनुदान मांग और कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 


विधानसभा में आज तीन ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। कृषि विभाग से जुड़े विधायक भूदेव चौधरी, समीर कुमार महासेठ और अन्य 4 विधायकों की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार जवाब देगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार की तरफ से सदन में जवाब होगा। विधायक राज कुमार सिंह, पवन जायसवाल के साथ-साथ कुल 11 विधायकों ने शिक्षा विभाग से जुड़े इस ध्यानाकर्षण सूचना को सदन में दिया है। विधायक आनंद शंकर सिंह अजीत शर्मा समेत चार सदस्यों की तरफ से सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना सदन में दी गई है इस पर भी सरकार का जवाब होगा