ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / politics / विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार, मंत्री मदन सहनी को लेकर क्या...

विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार, मंत्री मदन सहनी को लेकर क्या नरम पड़ेगा विपक्ष

25-Feb-2021 07:52 AM

PATNA : बुधवार को बिहार विधानसभा में शुरू हुआ विपक्ष का हंगामा क्या आज गुरुवार को भी जारी रहेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है. समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी की टिप्पणी पर भड़के विपक्ष ने बुधवार को सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी. भोजन अवकाश के पहले शुरू हुआ बवाल लंच आवर के बाद भी विधानसभा में जारी रहा और उसके बाद सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या आज जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तो मंत्री मदन सहनी को लेकर विपक्ष के तेवर नरम रहेंगे या फिर आज भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिलेगा.

दरअसल भाकपा माले के विधायक महबूब आलम की तरफ से वृद्धावस्था पेंशन को लेकर ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए मंत्री मदन सहनी ने विपक्षी सदस्यों पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि बैठे-बिठाए विपक्ष को मुद्दा मिल गया. इस मामले पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में खेद भी प्रकट किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई लेकिन नतीजा हंगामे के तौर पर ही देखने को मिला ऐसे में आज 11 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी तो विपक्ष का रुख क्या रहता है यह देखना दिलचस्प होगा.

 बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज प्रश्नोत्तर काल के साथ एक 11 बजे शुरू होगी. आज सदन में शंभू नाथ यादव और राम विशुन सिंह जैसे विधायकों के साथ अन्य सदस्यों की तरफ से पथ निर्माण विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब होगा. इसके अलावा विधायक के पवन कुमार जयसवाल विधानसभा में आज निर्वाचन विभाग के प्रभारी मंत्री की तरफ से बिहार निर्वाचन सेवा नियमावली से जुड़े संशोधन प्रस्ताव को सदन में पेश किया जाएगा. इसके अलावा शिक्षा विभाग ऊर्जा विभाग पथ निर्माण विभाग की तरफ से भी वार्षिक प्रतिवेदन पेश किए जाएंगे. बिहार विधानसभा में आज भी बजट पर चर्चा होनी है. वित्तीय वर्ष 2021 बारिश के लिए सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट पर बुधवार को ही चर्चा शुरू हुई थी. हालांकि बुधवार को हंगामा होता रहा आज बजट पर चर्चा के बाद सरकार का सदन में जवाब होना है.